BIG BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 12 और कोरोना के मरीज आए, संख्या 92 तक पहुंची

BIG BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 12 और कोरोना के मरीज आए, संख्या 92 तक पहुंची

BIG BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में 12 और कोरोना के मरीज आए, संख्या 92 तक पहुंची

Tricity Today | Noida

गौतम बुद्ध नगर में गुरुवार को कोरोनावायरस से संक्रमित 12 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब जिले में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 92 तक पहुंच गई है। गुरुवार की शाम 4 बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि 125 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट गुरुवार को मिली हैं। इनमें 12 लोगों को पॉजिटिव घोषित किया गया है। सभी लोग पहले से ही क्वॉरेंटाइन करके रखे गए हैं। अब प्रोटोकॉल के अनुसार इनका उपचार शुरू कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि बुधवार को जिले में एक भी नया मरीज सामने नहीं आया था। जबकि, मंगलवार को अब तक के सबसे ज्यादा 16 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित घोषित किए गए थे। अब गुरुवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव लोगों की पुष्टि हुई है। अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इस बीमारी से ग्रसित लोगों की संख्या 92 तक पहुंच गई है।

आपको बता दें कि बुधवार को गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने सात नए हॉटस्पॉट घोषित किए हैं। इनमें नोएडा के सेक्टर-50 और सेक्टर 93ए की एल्डिको यूटोपिया हाउसिंग सोसायटी को भी हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। यह सभी हॉटस्पॉट 3 मई की रात 12 बजे तक पूरी तरह सील रहेंगे। यहां से किसी को भी आवागमन की इजाजत नहीं दी जाएगी।

गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग कोरोनावायरस से पॉजिटिव तो आए हैं। लेकिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। दरअसल, कोई भी ऐसा मामला सामने नहीं आया है, जिसमें संक्रमण के सोर्स की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं है। सभी 12 लोग पूर्व में संक्रमित हो चुके लोगों से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में स्वास्थ विभाग का मानना है कि कम्युनिटी आउटब्रेक का खतरा गौतम बुद्ध नगर जिले में अभी नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक 1967 विदेश से आने वाले लोगों को रिपोर्ट किया गया है। फिलहाल 1369 अंडर सर्विलांस हैं। 1912 लोगों के सैंपल कोरोनावायरस के लिए लिए गए हैं। इनमें से 92 लोगों को पॉजिटिव घोषित किया गया है। 26 लोगों का इलाज करने के बाद उन्हें उनके घर भेज दिया गया है। अब 66 लोगों का इलाज नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अस्पतालों में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 150 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट मिली हैं। जिनमें से 11 लोगों को सरकारी प्रयोगशालाओं ने पॉजिटिव घोषित किया है। एक टेस्ट रिपोर्ट को प्राइवेट अस्पताल ने पॉजिटिव बताया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.