अच्छी खबर: गाजियाबाद में बकरीद और रक्षाबंधन पर 150 अतिरिक्त बसें चलेंगी

अच्छी खबर: गाजियाबाद में बकरीद और रक्षाबंधन पर 150 अतिरिक्त बसें चलेंगी

अच्छी खबर: गाजियाबाद में बकरीद और रक्षाबंधन पर 150 अतिरिक्त बसें चलेंगी

Google Image | गाजियाबाद में बकरीद और रक्षाबंधन पर 150 अतिरिक्त बसें चलेंगी

गाजियाबाद में ईद-उल-अजहा और रक्षाबंधन पर्व पर अपने घर जाने वालों के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) अतिरिक्त बसों का संचालन कर उन्हें गंतव्य तक पहुंचाएगा। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर रोडवेज 150 अतिरिक्त बसों का संचालन करने के साथ बसों के फेरे बढ़ाएगा। त्योहार पर यात्रियों को राहत देने के लिए 150 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। यह सभी बसें वातानुकूलित और साधारण श्रेणी की बसें आगामी 30 जुलाई से कौशांबी बस डिपो से संचालित की जाएंगी। 

गाजियाबाद रीजन के आरएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि यूपी रोडवेज की बसें दिल्ली से नहीं चल रही हैं। पहले बसें आनंद विहार, कश्मीरी गेट समेत अन्य स्थानों से संचालित होती थीं। लेकिन अब कौशांबी बस डिपो से ही बसें चल रही हैं। रोजाना कौशांबी बस डिपो से करीब 600 बसों में 10 हजार से अधिक यात्री प्रदेश के विभिन्न जिलों में जा रहे हैं। वापसी में भी यात्री आ रहे हैं। तीन अगस्त को रक्षाबंधन है। ऐसे में घर जाने वाले लोग पहुंचने लगे हैं। 

वहीं, एक अगस्त को बकरीद है। बकरा ईद पर भी घर जाने वाले यात्री घर को निकल रहे हैं। ऐसे में कौशांबी बस डिपो पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए कौशांबी बस डिपो के अलावा पुराना रोडवेज बस अड्डा,साहिबाबाद,लोनी,हापुड़,सिकन्द्राबाद, खुर्जा और बुलंदशहर डिपो से 30 जुलाई से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। यह 150 अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। आरएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कौशांबी से लखनऊ 24 बसें, बरेली के लिए 22 बसें, बदायूं-47 बसें, मैनपुरी-26 बसें, कानपुर-11 और अलीगढ़ के लिए 20 बसें चलाई जाएंगी। इनमें ऐसी व साधारण बसें शामिल होंगी। 30 जुलाई से 3 अगस्त तक यात्रियों की सुविधा के लिए 150 ऐसी व साधारण बसें संचालित की जाएंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.