Noida COVID-19 Cases : नोएडा में कोरोना के 156 नए मामले सामने आए, जिले में मरने वालों की संख्या 66 हुई

Google Image | Noida COVID-19 Cases

जनपद गौतम बुद्ध नगर में शनिवार को करोना वायरस से संक्रमण के 156 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 148 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टदी दे दी गयी। जिले में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 66 लोगों की मौत हुई है। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार सुबह तक कोविड-19 के 156 नए मरीज मिले। इस दौरान 148 मरीज ठीक भी हुए।

उन्होंने बताया कि अब तक 15609 लोग ठीक होकर अस्पतालों छुट्टी पा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 1092 लोग यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक 16,799 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.