नोएडा और ग्रेटर नोएडा की दो कम्पनियों के 18 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हुए

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की दो कम्पनियों के 18 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हुए

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की दो कम्पनियों के 18 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हुए

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

रविवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा की दो कॉरपोरेट कंपनियों के 18 कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 12 कर्मचारी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासी हैं। जबकि, छह कर्मचारी बाहरी जिलों से ताल्लुक रखते हैं। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने सभी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कर दिया है। इनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वॉरेंटाइन किया गया है। इन दोनों कंपनियों में इस सप्ताह की शुरुआत में कोरोनावायरस का संक्रमण मिला था। अब संपर्क में आने वाले कर्मचारी भी बीमार पड़ने लगे हैं।

गौतमबुद्ध नगर के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में कोरोनावायरस से संक्रमित 11 मरीज मिले हैं। इनमें से 6 लोग गौतमबुद्ध नगर के निवासी हैं। बाकी पांच लोग चंदौली, रायबरेली, मथुरा, बुलंदशहर और गाजीपुर जिलों के रहने वाले हैं। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग की ओर से इन जिलों के संबंधित विभागों को यह जानकारी दे दी गई है।

इसी तरह नोएडा में सेक्टर-16ए फ़िल्म सिटी की कंपनी में 7 और मरीज कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इन मरीजों को भी अस्पताल भेज दिया गया है। स्वास्थ विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई कर रही हैं। इन 6 मरीजों में से पांच गौतमबुद्ध नगर के निवासी हैं। एक कर्मचारी दिल्ली का रहने वाला है।

आपको बता दें कि नोएडा में ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन में कोरोनावायरस का संक्रमण फैला था। अब से पहले कंपनी के 30 कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। अब 11 लोगों के और संक्रमित पाए जाने से संख्या 41 तक पहुंच चुकी है। दूसरी ओर ग्रेटर नोएडा में चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी ओप्पो में भी कोरोनावायरस से संक्रमित कर्मचारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को सामने आए 7 और कर्मचारी ओप्पो से ही ताल्लुक रखते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.