ग्रेटर नोएडा: 12 साल की बच्ची से रेप करने वाला 18 साल का आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: 12 साल की बच्ची से रेप करने वाला 18 साल का आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: 12 साल की बच्ची से रेप करने वाला 18 साल का आरोपी गिरफ्तार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा में शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। मंगलवार की दोपहर एक 12 साल की बच्ची से 18 वर्ष के युवक ने रेप किया है। बच्ची के साथ घर के पास एक खाली प्लॉट में यह घटना हुई। बच्ची को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत गम्भीर होने के कारण दिल्ली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में एक एक दंपति छोटा सा मकान बनाकर रहते हैं। परिवार में एक 12 साल की बच्ची भी है। मंगलवार को पति-पत्नी अपने काम पर गए थे। दोपहर करीब 12:00 बजे बच्ची अपने मकान से कुछ दूरी पर शौचालय करने गई थी। वहां पर पड़ोसी युवक ने बलात्कार किया। वारदात के बाद लड़की को आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने देखा। वहां मौजूद लोगों ने उसके माता-पिता को कॉल करके सूचना दी। माता-पिता अपनी लड़की के पास पहुंचे।

वहां मौजूद एक व्यक्ति ने डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। ईकोटेक थर्ड कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। लड़की को गंभीर हालत में देखकर पुलिस ने एंबुलेंस को कॉल की। एंबुलेंस ने लड़की को नोएडा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन अस्पतालों के डॉक्टर ने लड़की की हालत को देखकर दिल्ली रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। लड़की के पड़ोस में रहने वाले 18 वर्ष के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.