उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 43 आईपीएस के तबादले, करीब आधे जिलों के कप्तान बदले

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 43 आईपीएस के तबादले, करीब आधे जिलों के कप्तान बदले

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 43 आईपीएस के तबादले, करीब आधे जिलों के कप्तान बदले

Google Images | IPS Transfer

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य में 43 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। बड़े बदलाव में गाजियाबाद और हापुड़ जिले हैं। गाजियाबाद के एसपी देहात नीरज जादौन का तबादला हापुड़ कर दिया गया है। उन्हें हापुड़ का एसपी बनाकर भेजा गया है। हापुड़ के एसपी संजीव सुमन का स्थानांतरण लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बतौर उपायुक्त किया गया है। बदलाव वाले जिलों में कन्नौज, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, शाहजहांपुर, औरैया, अमरोहा, मेरठ, आगरा, सहारनपुर, अलीगढ़, मैनपुरी, फतेहपुर, चंदौली और मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में चल रहे स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान मंगलवार को करवाया गया है। शाम 5:00 बजे मतदान के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। राज्य के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी किए गए आदेश में सभी आईपीएस अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है। अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार की देर शाम तीन तबादला सूची जारी की हैं। जिनमें 43 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण इधर से उधर किए गए हैं। इनमें पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के आईपीएस अफसर हैं।

  1. कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह का तबादला सोनभद्र कर दिया गया है
  2. प्रयागराज में यमुनापार के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा को संभल का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
  3. वाराणसी में पुलिस अधीक्षक सुरक्षा सुकीर्ति माधव शामली के एसपी बनाकर भेजे गए हैं।
  4. गोरखपुर के एसपी सिटी डॉक्टर कौस्तुभ को संत कबीर नगर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
  5. शाहजहांपुर की एसपी रूरल अपर्णा गौतम अब औरैया की एसपी होंगी।
  6. औरैया की एसपी सुनीति को अमरोहा में पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है।
  7. अमरोहा के पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा बलिया को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  8. मेरठ के एसपी रूरल अविनाश पांडे मैनपुरी भेजे गए हैं। वह मैनपुरी के एसपी नियुक्त किए गए हैं।
  9. गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज कुमार जादौन को हापुड़ का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
  10. हापुड़ के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन का तबादला लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में कर दिया गया है। उन्हें पुलिस उपायुक्त बनाकर भेजा गया है।
  11. लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त अमित कुमार को चंदौली का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
  12. आगरा में एसपी प्रमोद कुमार का स्थानांतरण ललितपुर में बतौर पुलिस अधीक्षक किया गया है।
  13. सहारनपुर के एसपी देहात अशोक कुमार मीणा फतेहगढ़ के पुलिस अधीक्षक होंगे।
  14. अलीगढ़ के एसपी सिटी अभिषेक का तबादला गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट कर दिया गया है। अभिषेक को पुलिस उपायुक्त बनाकर भेजा गया है।
  15. आगरा के एसपी रवि कुमार का स्थानांतरण लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बतौर पुलिस उपायुक्त किया गया है।
  16. मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार का तबादला फिरोजाबाद कर दिया गया है। उन्हें फिरोजाबाद में बतौर पुलिस अधीक्षक नियुक्ति दी गई है।
  17. फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा कन्नौज के पुलिस अधीक्षक होंगे।
  18. चंदौली के पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल को बलरामपुर स्थानांतरित किया गया है।
  19. मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक सतपाल को फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
  20. गोरखपुर के अपर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार को गोरखपुर में ही एसपी ग्रामीण बनाया गया है।
  21. अयोध्या के सहायक पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल को शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
  22. गाजियाबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक केशव कुमार को मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
  23. प्रयागराज में सहायक पुलिस अधीक्षक के वेंकट अशोक को आगरा में अपर पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है।
  24. मेरठ में सहायक पुलिस अधीक्षक इराज राजा को गाजियाबाद का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  25. कानपुर नगर के सहायक पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता को आगरा का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
  26. मुरादाबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह को अलीगढ़ का अपर पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। 
  27. वाराणसी के अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य लागेह को वाराणसी में ही एसपी सिक्योरिटी नियुक्त किया गया है।
  28. सहारनपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को मुजफ्फरनगर का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
  29. लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त कासिम आब्दी को अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर प्रोन्नत कर दिया गया है।
  30. आगरा में सहायक पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित को प्रयागराज का अपर पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है।
  31. एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड में अपर पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा को सहारनपुर का अपर पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है।
  32. सोनभद्र के एसपी आशीष श्रीवास्तव को लखनऊ में एसपी इंटेलिजेंस नियुक्त किया गया है।
  33. संभल के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद को पीएसी मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
  34. शामली के एसपी नित्यानंद राय को एसपी इंटेलिजेंस बनाया गया है।
  35. संत कबीर नगर के एसपी बृजेश सिंह को डायल-112 लखनऊ में बतौर पुलिस अधीक्षक स्थानांतरित किया गया है।
  36. बलिया के एसपी देवेंद्र नाथ का तबादला लखनऊ सीबीसीआईडी कर दिया गया है।
  37. बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा का तबादला स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम लखनऊ में कर दिया गया है।
  38. लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त स्वप्निल ममगाईं का तबादला आर्थिक अपराध शाखा लखनऊ में कर दिया गया है।
  39. लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में उपायुक्त चारू निगम का तबादला छठी वाहिनी पीएसी मेरठ में बतौर कमांडेंट कर दिया गया है।
  40. पुलिस महानिदेशक कार्यालय में एसपी अपर्णा गुप्ता का तबादला एसपी रेलवे मुरादाबाद किया गया है। 
  41. ललितपुर के पुलिस अधीक्षक मिर्जा मंजर बेग का तबादला उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में कर दिया गया है।
  42. फतेहगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल मिश्रा का तबादला पुलिस महानिदेशक के कार्यालय में कर दिया गया है।
  43. फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल का तबादला एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड लखनऊ में कर दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.