Google Play Store पर 21 खतरनाक मोबाइल ऐप्स पहचाने गए, आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो अनइंस्टॉल करें, पूरी लिस्ट

Google Play Store पर 21 खतरनाक मोबाइल ऐप्स पहचाने गए, आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो अनइंस्टॉल करें, पूरी लिस्ट

Google Play Store पर 21 खतरनाक मोबाइल ऐप्स पहचाने गए, आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो अनइंस्टॉल करें, पूरी लिस्ट

Google Image | Google Play Store

दुनिया की जानी मानी साइबर सिक्योरिटी फर्म Avast ने Google Plays Store पर मौजूद 21 गेमिंग ऐप की पहचान की है। कम्पनी ने इन्हें खतरनाक घोषित किया है। यूजर्स को चेतावनी जारी की है कि इनका उपयोग करने से बचें। ये सरे एप सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकते हैं। साइबर सिक्योरिटी कंपनी के मुताबिक 21 में से 19 गेमिंग एप डाउनलोड के लिए Google Play Store पर उपलब्ध हैं। दो को हटा दिया गया है।

ये ऐप्स ट्रोजन फैमिली से हैं

Avast ने इन 21 गेमिंग ऐप्स को रिपोर्ट किया है। ये सरे हिडेन ऐड्स फैमिली ट्रोजन का हिस्सा हैं। यह ऐप्स सुरक्षित और यूजफुल होते हैं, लेकिन इनके जरिए बाहर के ऐड्स को डिस्प्ले किया जाता है। यह ऐड्स कई मामलों में यूजर्स के लिए खतरनाक हो सकते है। ऐसे विज्ञापन पर जाने वाले लोग खतरनाक वेबसाइट, मालवेयर, स्पाइवेयर या वायरस पर जा सकते हैं। Sensor Tower की रिपोर्ट के मुताबिक इन 21 ऐप्स की Play Store पर कुल 80 लाख बार डाउनलोडिंग की गई है। हालांकि, Google की तरफ से रिपोर्ट किये गए 21 गेमिंग ऐप को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

इन 21 खतरनाक ऐप्स की हुई पहचान 

  1. Shoot Them
  2. Crush Car
  3. Rolling Scroll
  4. Helicopter Attack - NEW
  5. Assassin Legend - 2020 NEW
  6. Helicopter Shoot
  7. Rugby Pass
  8. Flying Skateboard
  9. Iron it
  10. Shooting Run
  11. Plant Monster
  12. Find Hidden
  13. Find 5 Differences - 2020 NEW
  14. Rotate Shape
  15. Jump Jump
  16. Find the Differences - Puzzle Game
  17. Sway Man
  18. Desert Against
  19. Money Destroyer
  20. Cream Trip - NEW
  21. Props Rescue

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.