गाजियाबाद में 21 साल की विवाहिता और 20 साल के युवक ने लगाई फांसी

गाजियाबाद में 21 साल की विवाहिता और 20 साल के युवक ने लगाई फांसी

गाजियाबाद में 21 साल की विवाहिता और 20 साल के युवक ने लगाई फांसी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर एक विवाहिता और एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

सिहानी गेट थाना क्षेत्र के हरबंश नगर की मास्टर कॉलोनी निवासी खुशबू (21) उर्फ शीतल की शादी एक साल पूर्व निवाड़ी निवासी युवक से हुई थी। मंगलवार रात खुशबू ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक वह शादी के बाद पहले सावन पर मायके आई हुई थी। सुबह परिजन जब उठे तो उसे लटका हुआ देखकर शोर मचाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं चर्चा है कि खुशबू का पति रिश्ते में लगने वाली भांजी के साथ फरार हो गया है, इस कारण खुशबू ने आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। 

वहीं सेवा नगर में रहने वाले युवक सुरेंद्र (20) ने मंगलवार रात घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह यहां अकेला रहता था और नया बस अड्डा स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर काम करता था। सुबह होने पर आत्महत्या का पता चलने पर पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि वह मंगलवार रात शराब पीकर आया था। इसके पास से भी पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.