ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 21 साल के लड़के ने 12वीं मंजिल से कूदकर जान दी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 21 साल के लड़के ने 12वीं मंजिल से कूदकर जान दी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 21 साल के लड़के ने 12वीं मंजिल से कूदकर जान दी

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसायटी में एक बार फिर युवक ने आत्महत्या कर ली है। यह हादसा मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे हुआ है। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई है। सोसायटी के निवासियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसायटी निराला एस्पायर के फ्लैट नम्बर A5-1201 में रहने वाले 21 वर्ष के युवक ने 12 वीं मंजिल से छलांग लगा दी। वह नीचे आकर गिरा और उसकी तत्काल मौत हो गई। यह दुखद घटना पूरी सोसायटी में आग की तरह फैल गई। सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी। बिसरख कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी हादसे के पीछे की वजहों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस सभी कोण से मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.