घर जाने के लिए 22 लोग गन्ने के खेत में छिपे, पुलिस ने शेल्टर होम पहुंचाया

घर जाने के लिए 22 लोग गन्ने के खेत में छिपे, पुलिस ने शेल्टर होम पहुंचाया

घर जाने के लिए 22 लोग गन्ने के खेत में छिपे, पुलिस ने शेल्टर होम पहुंचाया

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। जेवर क्षेत्र के ईंख के खेत में छिपे 22 लोगों को पुलिस ने शेल्टर होम ठहराया है। ये लोग रामपुर आदि जिलों के हैं। ये अपने घरों को जाने की फिराक में थे। लेकिन प्रशासन ने कहा कि जहां पर हो, वहीं रुको सभी इंतजाम कराए जाएंगे।

कोरोना वायरस से निपटने में हो रही लापरवाही के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गौतमबुद्ध नगर का दौरा किया था। इस दौरे के बाद जिलाधिकारी को हटा दिया गया था। नये डीएम सुहास एलवाई ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरे के बाद प्रशासन ने जनपद और सख्ती बढ़ा दी है। अपने घरों की ओर जा रहे लोगों को शेल्टर होम में ठहराया जा रहा है। दिल्ली में तब्लीगी जमात के केस के बाद प्रशासन और सतर्क हो गया है।

जेवर में नया मामला सामने आया है। रामपुर समेत कई जिलों के 22 लोग अपने घरों की ओर जा रहे थे। प्रशासन की सख्ती के चलते सभी लोग जहांगीरपुर में एक गन्ने के खेत में छिप गए। इसकी सूचना खेत मालिक ने पुलिस ने को दी। इसके बाद पुलिस ने सभी को जेवर के एक शेल्टर होम में ले आई। सभी को यहां पर ठहराया गया है। प्रशासन ने भरोसा दिया है कि किसी को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.