COVID-19 UPDATE: नोएडा में रविवार को रिकॉर्ड 220 नए मामले दर्ज किए गए, एक और मौत हुई

COVID-19 UPDATE: नोएडा में रविवार को रिकॉर्ड 220 नए मामले दर्ज किए गए, एक और मौत हुई

COVID-19 UPDATE: नोएडा में रविवार को रिकॉर्ड 220 नए मामले दर्ज किए गए, एक और मौत हुई

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

NOIDA: जनपद गौतम बुद्ध नगर में रविवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 220 नए मामले आए हैं। वहीं, एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है। जिला निगरानी अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि रविवार को 220 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि फिलहाल 1,429 लोगों का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि अब कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से जनपद में 47 लोगों की मौत हुई है। जनपद में 292 निषेध जोन बनाए गए हैं।

कोविड-19 के चलते जनपद में लागू धारा 144 और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने तीन मामले दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि 4,338 वाहनों की जांच की गई है। उनमें से 1,387 वाहनों का चालान किया है और 13 वाहनों को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 1,01,200 रुपए पुलिस ने समन शुल्क के रूप में वसूला है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.