NOIDA COVID-19 Cases: नोएडा में संक्रमण के 245 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 12 हजार के पार

NOIDA COVID-19 Cases: नोएडा में संक्रमण के 245 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 12 हजार के पार

NOIDA COVID-19 Cases: नोएडा में संक्रमण के 245 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 12 हजार के पार

Tricity Today | Gautam Buddh Nagar COVID-19 Breaking

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण के मामलों में एकबार फिर तेजी के साथ बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को कोविड-19 के 245 नए मामले सामने आए हैं। जिन्हें अब मिलाकर संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 12255 तक पहुँच गई है। गौतमबुद्ध नगर के जिला निगरानी अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक संक्रमण से 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह संक्रमण के 245 नए मामले सामने आए हैं, वहीं आज 218 लोगों को उपचार के बाद ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गौतमबुद्ध नगर में अब तक 10,479 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.