यूपी पुलिस के 262 कर्मी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे, आईजी से सिपाही तक शामिल, देखिए पूरी लिस्ट

यूपी पुलिस के 262 कर्मी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे, आईजी से सिपाही तक शामिल, देखिए पूरी लिस्ट

यूपी पुलिस के 262 कर्मी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे, आईजी से सिपाही तक शामिल, देखिए पूरी लिस्ट

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

स्वतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 262 कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें पुलिस महानिरीक्षक से लेकर सिपाही स्तर के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी पुलिसकर्मियों को महानिदेशक की ओर से डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष पुलिस महानिदेशक तीन श्रेणियों में यह डिस्क देते हैं। प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर डिस्क महानिदेशक देंगे। 

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 217 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को डीजी सिल्वर मेडल मिलेगा। 15 अगस्त के मौके पर डीजी प्रशंसा चिन्ह प्लैटिनम पाने वालों में 12 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार, आईजी रेंज आगरा सतीश गणेश, आईजी एसके भगत, एसएसपी मेरठ अजय साहनी, एडिशनल एसपी अभय त्रिपाठी, आरके गौतम और दुर्गेश कुमार को डीजीपी का प्लैटिनम प्रशंसा चिन्ह मिलेगा।

15 अगस्त को डीजी प्रशंसा चिन्ह गोल्ड पाने वालों में 33 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मानित करेंगे। गोल्ड मेडल पाने वालों में डीजी ईओडब्ल्यू आरपी सिंह, आईजी दीपेश जुनेजा, डीआईजी साधना गोस्वामी, राकेश सिंह, एसएसपी बरेली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, चंदौली, बस्ती, बहराइच, अमेठी, सुल्तानपुर शामिल हैं। एडिशनल एसपी में सर्वेश मिश्रा, बलवंत चौधरी व सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह, विजय मल्ल यादव को डीजी प्रशंसा चिन्ह गोल्ड मेडल मिलेगा।

सिल्वर मेडल पाने वालों में जीएसओ रवि जोसफ़ लोकु, आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह, डीआईजी आजमगढ़ सुभाष चंद दुबे, एसएसपी इटावा, फिरोजाबाद, सोनभद्र, हमीरपुर, प्रयागराज, बलिया, मऊ और भदोही को भी सिल्वर मेडल मिलेगा। एडिशनल एसपी दिनेश यादव, सीओ लाल प्रताप सिंह और विशाल पांडे को भी डीजीपी का सिल्वर मेडल दिया जाएगा। लखनऊ एडीसीपी सेंट्रल ऑफिस में तैनात कॉन्स्टेबल आशीष मिश्र समेत कई पुलिस कर्मी शामिल हैं।

पलेटिनम डिस्क पाने वाले पुलिसकर्मी

  1. अलीगढ़ के आईजी दीपक रतन 
  2. कानपुर के आईजी सुभाष सिंह बघेल 
  3. आगरा के आईजी ए सतीश गणेश 
  4. आईजी और गृह सचिव सुवेंद्र कुमार भगत 
  5. अयोध्या के आईजी डॉ संजीव गुप्ता 
  6. मेरठ के एसएसपी अजय कुमार साहनी 
  7. जौनपुर के एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी 
  8. एडिशनल एसपी अभय नाथ त्रिपाठी 
  9. एडिशनल एसपी राजेंद्र कुमार गौतम 
  10. एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार 
  11. एसपी लायक सिंह
  12. एडीजी प्रशांत कुमार
  13. गोल्ड मेडल से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी
  14. डीजी ईडब्ल्यूओ डॉ आरपी सिंह 
  15. एडीजी दीपेश जुनेजा
  16. सहारनपुर के डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल
  17. लखनऊ की डीआईजी साधना गोस्वामी
  18. देवीपाटन के डीआईजी डॉ राकेश सिंह
  19. बरेली के एसएसपी शैलेश पांडेय
  20. मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव 
  21. अलीगढ़ के एसएसपी मुनि राज जी 
  22. चंदौली के एसपी हेमंत कुटियाल 
  23. बस्ती के एसपी हेमराज मीणा 
  24. बहराइच के एसपी विपिन कुमार मिश्रा 
  25. 39वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट सुभाष चंद्र शाक्य 
  26. 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के कमांडेंट राजेश कुमार सक्सेना 
  27. अमेठी के एसपी दिनेश सिंह 
  28. सुल्तानपुर के एसपी शिव हरी मीणा 
  29. इटावा के एडिशनल एसपी ओमवीर सिंह 
  30. प्रयागराज के एडिशनल एसपी शशिकांत 
  31. हापुड़ के एडिशनल एसपी सर्वेश मिश्रा 
  32. यातायात निदेशालय में एडिशनल एसपी बलवंत चौधरी 
  33. लखनऊ में एडिशनल एसपी चिरंजीव मुखर्जी 
  34. लखनऊ में एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह 
  35. डिप्टी एसपी धर्मेंद्र कुमार यादव प्रथम 
  36. 28वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक निशांक शर्मा 
  37. सुल्तानपुर के डीएसपी विजय मल सिंह यादव 
  38. रामपुर के डीएसपी अशोक कुमार पांडे 
  39. आगरा के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार 
  40. आगरा में इंस्पेक्टर अनुज कुमार 
  41. अलीगढ़ में इंस्पेक्टर छोटेलाल 
  42. बस्ती में इंस्पेक्टर शैलेश कुमार सिंह 
  43. यूपी एसटीएफ में हेड कांस्टेबल अंजनी कुमार यादव 
  44. आगरा में कॉन्स्टेबल अरुण कुमार सिंह 
  45. फिरोजाबाद में कॉन्स्टेबल राहुल यादव 
  46. शाहजहांपुर में कॉन्स्टेबल अजय चौधरी 
  47. शाहजहांपुर में कॉन्स्टेबल संजीव कुमार 
देखें पूरी लिस्ट

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.