NOIDA: लॉकडाउन तोड़ने वाले 289 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने लिए और कई बड़े एक्शन

NOIDA: लॉकडाउन तोड़ने वाले 289 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने लिए और कई बड़े एक्शन

NOIDA: लॉकडाउन तोड़ने वाले 289 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने लिए और कई बड़े एक्शन

Tricity Today | शहर में करते करते हुए पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी

जिले में लागू धारा 144 (निषेधाज्ञा) के उल्लंघन पर 507 एफआईआर दर्ज की गईंganga4740 वाहनों का चालान किया गया और 373 वाहन सीज किए गए हैंgangaनिषेधाज्ञा के उल्लंघन पर धारा 188 के तहत 289 आरोपियों की गिरफ्तार किया

लॉकडाउन तोड़ने वालों पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस अब कड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। उल्लंघन करने वालीं के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल 2020 तक 33,426 वाहनों को चेक किया गया है। जिनमें से 4,740 का चालान किया गया है। 373 वाहनों को सीज किया गया है। 
    
कमिश्नर ने बताया कि इसके निषेधाज्ञा (धारा 144 सीआरपीसी) के उल्लंघन पर 507 एफआईआर दर्ज की गई हैं। अब तक 289 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। दोषी व्यक्तियों से 85,200 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत 3 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। इस सम्बन्ध में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जनपद की सभी सीमायें सील हैं। विभिन्न स्थानों पर कुल 132 बैरियर लगाकर आने जाने वालों और वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों और व्यक्तियों को ही आवागमन में छूट दी गयी है। उन्होंने जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि वह लॉकडाउन और निषेधाज्ञा का कड़ाई से पालन करें। अपने–अपने घरो में ही रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें। कहीं पर भी भीड़ न लगाएं। 

उन्होंने आगाह किया कि जनपद में भारी सुरक्षा बल तैनात है। लगातार पैट्रोलिंग कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले सम्भावित क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जा रही है। इस कार्य में ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। यदि कोई व्यक्ति लॉकडाउन या निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुये पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.