कानपुर कांड में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, विकास दुबे के लिए कर रहे थे मुखबिरी

कानपुर कांड में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, विकास दुबे के लिए कर रहे थे मुखबिरी

कानपुर कांड में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, विकास दुबे के लिए कर रहे थे मुखबिरी

Google Image | कानपुर कांड में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, विकास दुबे के लिए कर रहे थे मुखबिरी

चौबेपुर पुलिस स्टेशन में तैनात दो सब इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल को निलंबित किया गया gangaइन तीनों पुलिसकर्मियों को विकास दुबे के खिलाफ दर्ज मुकदमे में शामिल करेंगे gangaगैंगस्टर विकास दुबे को जोर शोर से तलाश कर रही है यूपी पुलिस, उसके मोबाइल स्विच ऑफ

कानपुर कांड में सरकार ने पहला एक्शन लिया है। चौबेपुर पुलिस थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। संभावना जाहिर की जा रही है कि इन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। विकास दुबे के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे में इन्हें आईपीसी की धारा 120 बी के तहत आरोपी बनाने की तैयारी उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही है। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि जब पुलिस पार्टी विकास दुबे को गिरफ्तार करने जा रही थी तो इन पुलिसकर्मियों ने फोन करके विकास दुबे को उनके बारे में पूरी जानकारी मुहैया करवाई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक चौबेपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर कुंवर पाल सिंह, सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार शर्मा और सिपाही राजीव सस्पेंड को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने विकास दुबे और इन तीनों पुलिसकर्मियों के कॉल डिटेल रिपोर्ट का मिलान किया। जिससे जानकारी मिली कि यह तीनों लोग विकास दुबे के लगातार संपर्क में थे और उसे पल-पल की जानकारी मुहैया करवा रहे थे।

आपको बता दें कि बुधवार गुरुवार के दरमियान रात कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में विकरु गांव के गैंगस्टर विकास दुबे ने वहां के डीएसपी, एसएचओ और तीन सब इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद से पूरी उत्तर प्रदेश पुलिस गैंगस्टर विकास दुबे को तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में ही यह बात सामने आ गई थी कि पुलिस में से ही किसी ने मुखबिरी की है। विकास दुबे को पुलिस की मूवमेंट और लोकेशन के बारे में पल-पल की जानकारी दी जा रही थी। विकास दुबे के मोबाइल नंबर किसी डीआर निकाली गई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। 

पुलिस को पता चला की चौबेपुर थाने में तैनात दो सब इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल लगातार विकास दुबे से बातचीत कर रहे थे। इन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें इन लोगों ने बताया कि उनकी विकास दुबे से बातचीत हो रही थी। अब इस पूरे प्रकरण में इन पुलिसकर्मियों को भी आरोपी बनाने की तैयारी चल रही है। जानकारी मिल रही है कि विकास दुबे के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे में इन पुलिसकर्मियों को आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप में शामिल किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.