ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव में कोरोना के 4 और मामले आए, गांव में संख्या 5 हुई

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव में कोरोना के 4 और मामले आए, गांव में संख्या 5 हुई

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव में कोरोना के 4 और मामले आए, गांव में संख्या 5 हुई

Tricity Today | Greater Noida West

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव में मंगलवार को कोरोनावायरस के 4 नए मामले सामने आए हैं। अब इस गांव में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5 हो गई है। 2 दिन पहले गांव में एक गर्भवती महिला को कोरोनावायरस से संक्रमित घोषित किया गया था। उसके बाद उसके परिवार के कई लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया था। मंगलवार को इन्हीं लोगों में से चार लोगों को संक्रमित घोषित किया गया है।

बिसरख गांव ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीचोंबीच स्थित है। जिला प्रशासन और पुलिस ने गांव को सील कर रखा है। गांव से लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की कंटेनमेंट टीम गांव में घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। इसी बीच मंगलवार को बिसरख गांव में कोरोनावायरस से संक्रमण के चार और नए मामले सामने आए हैं। 

मंगलवार को संक्रमित घोषित किए गए लोगों में 20 वर्ष और 22 वर्ष के दो युवक, 18 वर्ष की एक युवती और 48 वर्ष का व्यक्ति शामिल हैं। इन सभी चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। परिवार की महिला को कोरोनावायरस से पीड़ित पाए जाने के बाद इन सारे लोगों को स्वास्थ्य बाद में पहले ही क्वॉरेंटाइन कर दिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.