गाजियाबाद में 4 लोग और कोरोना से संक्रमित मिले, जिले में संख्या 141 तक पहुंची

गाजियाबाद में 4 लोग और कोरोना से संक्रमित मिले, जिले में संख्या 141 तक पहुंची

गाजियाबाद में 4 लोग और कोरोना से संक्रमित मिले, जिले में संख्या 141 तक पहुंची

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

सोमवार को गाजियाबाद में कोरोनावायरस संक्रमण के चार और मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब जिले में कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 141 तक पहुंच चुकी है। हालांकि, इनमें से 83 लोग ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अभी 56 लोगों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। सोमवार को 51 लोगों की कोरोनावायरस रिपोर्ट स्वास्थ विभाग को मिली हैं। इनमें से 47 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं।

गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 4034 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमण की जांच करवाई जा चुकी है। इनमें से 3893 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 666 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अब तक जिले में 141 लोगों को कोरोनावायरस से पॉजिटिव घोषित किया जा चुका है। इनमें से 83 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी 56 लोगों का इलाज चल रहा है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 200 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान केवल 51 टेस्ट रिपोर्ट मिली हैं। इनमें से चार लोगों को संक्रमित घोषित किया गया है। जबकि, 47 लोगों के लिए राहत भरी खबर है। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोई व्यक्ति ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं हुआ है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अब गाजियाबाद जिले में 17 हॉट स्पॉट हैं। इनमें तीन ऑरें जोन हैं और बाकी इलाके रेड जोन में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त गाजियाबाद का समस्त हिस्सा ग्रीन जोन में रखा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.