ग्रेटर नोएडा जिम्स से 4 और शारदा से एक मरीज डिस्चार्ज

ग्रेटर नोएडा जिम्स से 4 और शारदा से एक मरीज डिस्चार्ज

ग्रेटर नोएडा जिम्स से 4 और शारदा से एक मरीज डिस्चार्ज

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा जिम्स से 4 और शारदा से एक मरीज डिस्चार्ज

ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) और शारदा अस्पताल (Sharda Hospital) से शनिवार को 5 कोविड-19 मरीजों को सफल उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जिम्स से भेजे गए 4 मरीजों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। जबकि, शारदा से घर भेजा गया मरीज दिल्ली में पॉजिटिव हुआ था। सभी को घर पर 14 दिन तक क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है।

जिम्स के निदेशक डॉ. (ब्रिगेडियर) राकेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को चार मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसमें पति-पत्नी अपर्वू और आकांक्षा शामिल हैं। इसके अलावा बाबूलाल और शिल्पा को भी घर भेजा गया है। डिस्चार्ज करते समय मरीजों को घर पर 14 दिन तक क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है। अब तक संस्थान से 75 मरीजों को ठीक करके घर भेजा जा चुका है। यहां 39 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

इसके अलावा शारदा अस्पताल से भी शनिवार को एक मरीज घर भेजा गया है। गिरधरपुर गांव में रहने वाले हरिश्चंद्र दिल्ली में पॉजिटिव हुए थे। वह एक मई से 8 मई तक गलगोटिया में क्वारंटाइन थे। इसके बाद उन्हें। शारदा अस्पताल लाया गया था। शनिवार को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेजा गया है। अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजित कुमार ने बताया कि अब तक शारदा अस्पताल से 103 मरीजों को घर भेजा जा चुका है। घर भेजे गए मरीजों को कहा गया है कि अगले 14 दिन तक क्वारंटाइन रहें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की सलाह दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.