हर्ष फायरिंग के दौरान 4 महिलाएं घायल, हालत गंभीर

हर्ष फायरिंग के दौरान 4 महिलाएं घायल, हालत गंभीर

हर्ष फायरिंग के दौरान 4 महिलाएं घायल, हालत गंभीर

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सगाई समारोह के दौरान एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस हर्ष फायरिंग के दौरान बंदूक से निकली गोली के छर्रों ने समारोह में आईं 4 महिलाएं घायल हो गईं है। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी युवक को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

करारी थाना क्षेत्र के बैसकाटी गांव के रहने वाले दिलीप और धर्मेंद्र का शुक्रवार को तिलकोत्सव कार्यक्रम था। मंझनपुर कोतवाली के गुरौली गांव से लड़की पक्ष के लोग आए हुए थे। तिलक समारोह के दौरान बैसकाटी गांव का ही रवि प्रकाश सरोज अपनी डबल बैरल बंदूक से फायरिंग कर रहा था। फायरिंग के दौरान बंदूक से निकले छर्रे आस-पास बैठी चार महिलाओं को लग गए। छर्रे लगने से महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीन महिलाओं को गंभीर हालत में प्रयागराज के अस्पताल में रेफर किया है।

तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान चार महिलाओं के घायल होने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले रवि प्रकाश सरोज को उसकी डबल बैरल बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.