ग्रेटर नोएडा से रविवार को 4178 मजदूर घर भेजे गए, रात 11 बजे दो ट्रेन और जाएंगी

ग्रेटर नोएडा से रविवार को 4178 मजदूर घर भेजे गए, रात 11 बजे दो ट्रेन और जाएंगी

ग्रेटर नोएडा से रविवार को 4178 मजदूर घर भेजे गए, रात 11 बजे दो ट्रेन और जाएंगी

Tricity Today | पुलिस पुलिस आलोक सिंह और डीएम सुहास एलवाई दादरी रेलवे स्टेशन का जायजा लेते हुए

जिला प्रशासन प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए जुटा हुआ है। रविवार को दनकौर और दादरी रेलवे स्टेशन से तीन ट्रेनों से बिहार व प्रदेश के पूर्वांचल के जिलों के 4170 मजदूरों को उनके घर भेजा गया। दनकौर से पूर्वांचल के लिए दो ट्रेने जानी थीं, लेकिन सवारी कम होने के चलते एक ट्रेन भेजी गई। यह ट्रेन 3 बजे जानी थी, लेकिन इसे रात 8:15 मिनट पर रवाना किया गया। दोनों स्टेशनों से एक-एक ट्रेन रात 11 बजे भी जानी हैं। मौके पर जिले के आला अफसर डटे हुए थे। शनिवार को भी छह ट्रेनों से यात्री बिहार भेजे गए थे।

दादरी रेलवे स्टेशन से रविवार दोपहर तीन बजे बिहार के जमुई के लिए श्रमिक ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन से 1188 यात्रियों को भेजा गया। इन यात्रियों को भोजन और पानी की बोतल भी उपलब्ध कराई गई। शाम सात बजे समस्तीपुर के लिए ट्रेन रवाना हुई। इसमें 1520 यात्रियों को भेजा गया। यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच तेज धूप होने के कारण बाहर नहीं हो सकी। यात्रियों के कोच में ही तापमान की जांच की गई। चिकित्सकों ने बताया कि बाहर तेज धूप है, इसलिए बाहर तापमान के मान में त्रूटि हो सकती है। जो लोग किसी कारण पंजीकरण नहीं कर पाए थे ऐसे लोगों को जिला प्रशासन ने यात्रा में शामिल कर लिया। ऐसे लोगों की पहले स्वास्थ की जांच की। जिसके बाद ट्रैन में बैठाया।

चाय की दुकान के सहारे गुजारे 15 साल बबलू बिहार के जुमई का रहने वाला है। दो दिन पूर्व पंजीकरण कराने के बाद आज जुमई जाने वाले ट्रेन में सवार हो गया। बबलू के साथ उसकी पत्नी कंचन देवी और दो बच्चे थे। उसने भावुक होकर कहा कि हालात ठीक हो जाने के बाद वापस जरूर आएंगे। इस शहर ने पंद्रह साल तक रोजी रोटी दी है बच्चों को स्कूल में शिक्षा दी है।

सरकार के प्रबंधन को सराहा मोहम्मद इरसाद नोएडा की एक कंपनी में सुपरवाइजर है। इरशाद ने बताया कि पंजीकरण से लेकर ट्रेन में बैठने तक कोई परेशानी नही हुई। सरकार की प्रबंधन क्षमता सराहनीय है। हम लोग घर जा रहे हैं।

ट्रेन रात में 11 बजे और आ गए दोपहर में ही दादरी रेलवे स्टेशन से तीसरी ट्रेन अररिया के लिए रात 11 बजे जानी थी। लेकिन रविवार को अरररिया जाने वाले लोग दोपहर 12 बजे ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। मगर स्टेशन पर जानकारी हुई कि अरररिया के लिए श्रामिक ट्रेन रात 11 बजे जायेगी। जिसके बाद सैकड़ों मजदूरों ने स्टेशन पर ही इंतजार किया।

पूर्वांचल के लिए श्रमिक एक्सप्रेस 1470 यात्रियों को लेकर रवाना
दनकौर रेलवे स्टेशन से पूर्वांचल के इलाहाबाद प्रतापगढ़ और बनारस जनपदों के लिए दनकौर रेलवे स्टेशन से 8.15 बजे ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन का निर्धारित समय दोपहर बाद 3 बजे का था। दूसरी ट्रेन 7 बजे जानी थी। लेकिन सवारी कम होने के कारण दूसरी ट्रेन रद्द कर दी गई। पहली ट्रेन ही 8.15 पर दनकौर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन में बनारस, इलाहाबाद, प्रतापगढ़ जनपदों के और आसपास के 1470 यात्री बिठाए गए।

सभी यात्रियों को शासन प्रशासन की तरफ से भोजन आदि की समुचित व्यवस्था की गई थी। दोपहर 12 बजे से ही यात्रियों का स्टेशन पर आना शुरू हो गया था। यात्रियों को दोपहर 12 बजे आने के बाद 8.15 बजे ट्रेन चलने से कुछ असुविधा अवश्य हुई। लेकिन दूसरी ट्रेन के लिए अन्य यात्री नहीं होने के कारण पहली और दूसरी दोनों ट्रेनों को मिलाकर एक ट्रेन में ही सभी यात्री बिठाए गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.