ग्रेटर नोएडा से म्यांमार के 42 छात्र अपने देश रवाना, विशेष विमान से जाएंगे

ग्रेटर नोएडा से म्यांमार के 42 छात्र अपने देश रवाना, विशेष विमान से जाएंगे

ग्रेटर नोएडा से म्यांमार के 42 छात्र अपने देश रवाना, विशेष विमान से जाएंगे

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा से म्यांमार के 42 छात्र अपने देश रवाना

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के 42 छात्रों का समूह बुधवार तड़के बोधगया के लिए दो बसों से रवाना हो गया। विदेशी छात्र बोधगया से म्यांमार के लिए विशेष विमान के जरिए रवाना होंगे। विमान का इंतजाम म्यांमार सरकार ने किया है।

जीबीयू के अंतरराष्ट्रीय संबंध निदेशक डॉ. अरविन्द सिंह ने बताया कि 42 छात्रों में 32 जीबीयू के, दो विद्यार्थी शारदा विश्वविद्यालय, पांच विद्यार्थी सुभारती विश्वविद्यालय के और तीन नोएडा के हैं। म्यांमार सरकार की ओर से म्यांमार के लिए हवाई यात्रा की व्यवस्था गया (बोधगया) हवाई अड्डे से की गयी है। वहां विशेष विमान के लिए जीबीयू से दो बसों से 21-21 छात्रों को भेजा गया है। बच्चों को भेजते समय सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया है। उहोंने बताया की जीबीयू से मई के इस महीने में विदेशी छात्रों का यह तीसरा जत्था अपने घर के लिए रवाना हुआ है।

सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के चलते विद्यार्थी अपने देश जा रहे हैं। पहला जत्था सूरीनाम, दूसरा जत्था वियतनाम और तीसरा म्यांमार के लिए रवाना हुआ है। उन्होंने बताया की जीबीयू में लगभग 40 विदेशी छात्र अभी भी हॉस्टल में रह रहे हैं। ये छात्र वितयनाम, म्यांमार, कम्बोडिया, थाईलैंड, लाओस, यमन के हैं। अब 15 जून को थाईलैंड के विद्यार्थी भेजे जाएंगे।

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और शारदा विश्वविद्यालय में करीब 3000 विदेशी छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। इससे पहले शारदा यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले अफगानिस्तान के छात्रों को भी दो विशेष विमानों के जरिए उनके देश भेजा जा चुका है। कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रकोप पूरी दुनिया में लगातार बढ़ रहा है। 

अभी शिक्षण संस्थानों के दोबारा शुरू होने को लेकर पूरी तरह अनिश्चितता है। लिहाजा, अधिकांश छात्र अपने देश वापस लौट रहे हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय से 42 छात्रों को मयमार के लिए रवाना कर दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.