नोएडा में कोरोना के 5 और मरीज मिले, जिले में संख्या 23 हुई

नोएडा में कोरोना के 5 और मरीज मिले, जिले में संख्या 23 हुई

नोएडा में कोरोना के 5 और मरीज मिले, जिले में संख्या 23 हुई

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खासतौर से उत्तर प्रदेश में नोएडा और ग्रेटर नोएडा इस मामले में बहुत आगे निकल गए हैं। शनिवार की सुबह 5 और नए मरीजों की पहचान की गई है। लखनऊ और अलीगढ़ की प्रयोगशालाओं से जो नई रिपोर्ट भेजी गई हैं, उनमें पांच और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित बताया गया है। जिसके बाद गौतम बुद्ध नगर जिले में इस महामारी से पीड़ित लोगों की संख्या 23 हो गई है। हालांकि, अभी गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

COVID-19 नोएडा में लगातार पैर पसार रहा है। अब कुल संक्रिमत लोगों की संख्या 23 हो गई है। जनपद में शनिवार को 5 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन सभी को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.