BREAKING: नोएडा में कोरोना संक्रमण के 5 और मरीज मिले, एक की मौत

BREAKING: नोएडा में कोरोना संक्रमण के 5 और मरीज मिले, एक की मौत

BREAKING: नोएडा में कोरोना संक्रमण के 5 और मरीज मिले, एक की मौत

Tricity Today | Demo Picture

नोएडा में शनिवार को कोरोनावायरस से संक्रमित 5 और मरीज सामने आए हैं। इनमें से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। अब गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 247 तक पहुंच चुकी है। दूसरी ओर शनिवार को 12 पेशेंट ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।

गौतमबुद्ध नगर के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को 41 मरीजों की कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट मिली हैं। इनमें से 5 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। जबकि 36 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। इन सभी लोगों को क्वॉरेंटाइन सेंटर से इनके घर भेज दिया गया है। 

शनिवार को पॉजिटिव मिलने वाले लोगों में एक 32 साल का युवक नोएडा के सेक्टर-76 का निवासी है। एक 20 साल का युवक नोएडा के सेक्टर-5 का रहने वाला है। दो फीमेल परसेंट हैं, जो कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई हैं। यह दोनों भी नोएडा के सेक्टर-5 की निवासी हैं। 61 साल के एक बुजुर्ग कि कोरोनावायरस कारण मौत हो गई है। वह नोएडा के सेक्टर-8 के निवासी थे। उन्हें कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था। शुक्रवार को एक्यूट रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस के कारण उनकी मौत हो गई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अब गौतमबुद्ध नगर में 61 लोगों का इलाज किया जा रहा है। अब तक 181 संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले में अब तक 247 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित होकर हो चुके हैं। अब जिले के इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन सेंटरों में 435 लोग भर्ती हैं। 

डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को 12 पेशेंट ठीक होकर अपने घर गए हैं। इनमें तीन फीमेल पेशेंट शामिल हैं, जो ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान से डिस्चार्ज की गई हैं। 4 मेल पेशेंट को ग्रेटर नोएडा के शारदा मेडिकल कॉलेज से स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है। दो फीमेल पेशेंट को नोएडा के सुपर स्पेशलिटी चाइल्ड पीजीआई से स्वस्थ होने के बाद शनिवार को घर भेजा गया है। इस तरह शनिवार को 12 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.