बिना मास्क लगाये घूमने वालों पर नोएडा पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

बिना मास्क लगाये घूमने वालों पर नोएडा पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

बिना मास्क लगाये घूमने वालों पर नोएडा पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

लॉकडाउन का उल्लंघन कर घरों के बाहर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। शनिवार की रात थाना सेक्टर 49 पुलिस ने होशियारपुर गांव में लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात पुलिस ने गस्त के दौरान होशियारपुर गांव निवासी गौरव, रोहित, प्रतीक, सोनू , सचिन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह गली नंबर-10 में बगैर मास्क लगाए घूम रहे थे और सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.