गाजियाबाद : तेज रफ्तार कार से स्टंट कर रहे 5 युवक हादसे का शिकार हुए, एक की मौके पर मौत, चार की हालत नाजुक

गाजियाबाद : तेज रफ्तार कार से स्टंट कर रहे 5 युवक हादसे का शिकार हुए, एक की मौके पर मौत, चार की हालत नाजुक

गाजियाबाद : तेज रफ्तार कार से स्टंट कर रहे 5 युवक हादसे का शिकार हुए, एक की मौके पर मौत, चार की हालत नाजुक

Tricity Today | तेज रफ्तार कार से स्टंट कर रहे 5 युवक हादसे का शिकार हुए

गाजियाबाद में रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। उसके 4 साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी मिली है कि युवक स्विफ्ट कार में सवार थे और विवेकानंद ओवरब्रिज पर स्टंट कर रहे थे। स्टंटबाजी के दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया। कार सड़क पर तीन बार पलटी और डिवाइडर को पार करके विपरीत दिशा वाली लेन पर पहुंच गई। ब्रिज से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने किसी तरह पांचों युवकों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। चार की हालत नाजुक बनी हुई है।

गाजियाबाद के विवेकानंद आरओबी पर तेज रफ्तार कार से स्टंट के दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया। कार तीन बार पलटी और डिवाइडर पार करके विपरीत लेन में चली गई। ड्राइवर की बराबर वाली सीट पर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर और पीछे बैठे उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा रविवार की सुबह आठ बजे का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सारे युवकों की उम्र 18 से 20 वर्ष है। यह लोग घर से किसी काम के लिए घर से निकले थे। ओवरब्रिज पर पहुंचे तो सुबह होने की वजह से ट्रैफिक नहीं की बराबर था। ओवरब्रिज को खाली देखकर तेज रफ्तार से कार दौड़ा दी।

सभी आपस में दोस्त हैं। गाड़ी कार्तिक नाम का युवक चला रहा था। वह फ्लाईओवर पर गाड़ी को दाएं-बाएं घुमाने लगा। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर में टकराकर तीन बार पलटी। कार लेन पार करके दूसरी ओर चली गई। हादसे को देखकर फ्लाईओवर से गुजर रहे लोग रुके। भीड़ ने पांचों युवकों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी कार से बाहर निकाला। हादसे के बारे में पुलिस को फोन करके सूचना दी गई। लोगों में पांचों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक युवक दीपक श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। घायलों की पहचान विवेक यादव, अतुल, रितेश कुमार और कार्तिक कौशिक के रूप में हुई है। इनमें रितेश और अतुल आपस में मामा-भांजे हैं।

पुलिस ने बताया कि दीपक कार में कार्तिक की बराबर वाली सीट पर बैठा था। बाकी चार युवकों का उपचार किया जा रहा है। दीपक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी पांचों युवकों के परिवारों को पुलिस ने सूचना दी है। परिजन अस्पताल में पहुंच गए हैं। सभी पांचों युवक विवेकानंद फ्लाईओवर के आसपास के रिहायशी इलाकों में ही रहते हैं। हादसे के बाद से परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.