BIG NEWS: ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल और यमुना एक्सप्रेस-वे पर 50 वाहन टकराए, दो लोगों की मौत

BIG NEWS: ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल और यमुना एक्सप्रेस-वे पर 50 वाहन टकराए, दो लोगों की मौत

BIG NEWS: ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल और यमुना एक्सप्रेस-वे पर 50 वाहन टकराए, दो लोगों की मौत

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल और यमुना एक्सप्रेस-वे पर 50 वाहन टकराए, दो लोगों की मौत

सोमवार की सुबह घने कोहरे के चलते ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल और यमुना एक्सप्रेस-वे पर 3 हादसे हुए हैं। इन हादसों में 50 से ज्यादा वाहन एक के बाद एक पीछे से टकराए हैं। दो लोगों की मौत हो गई हैं। करीब 20 लोग चोटिल हुए हैं। हादसों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद हालात को संभाला है। इस दौरान दोनों एक्सप्रेस-वे काफी देर तक रुके रहे। घने कोहरे के कारण पुलिस और बचाव दल को राहत कार्य अंजाम देने में बाधाओं का सामना करना पड़ा। 

ग्रेटर नोएडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों एक्सप्रेस-वे पर  दनकौर थाना क्षेत्र में हादसे हुए हैं। सोमवार की सुबह इलाके में भारी कोहरा छाया हुआ था। जिसकी वजह से दृश्यता बहुत कम थी। कैंटर चालक और ऑटो चालक की मौत हो गई हैं। करीब 20 और लोग घायल हैं। सभी घायल ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को घटनास्थल उसे हटाने में जुटी हुई है। ट्रैफिक संभालने के लिए पुलिसकर्मी, यमुना एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में अभी तक 2 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। बाकी सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर एक्सप्रेसवे पुलिस पहुंच गई है। इस हादसे में काफी वाहन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अभी तक इस हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। पुलिस ने हादसे में मरने वाले दोनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.