होली के दिन यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 600 वाहनों के काटे चालान

होली के दिन यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 600 वाहनों के काटे चालान

होली के दिन यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 600 वाहनों के काटे चालान

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

होली के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में 600 से ज्यादा चालान काटे गए है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को, शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए कुल 647, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों के सवार होने के लिए 181, हेलमेट नहीं पहनने के लिए 1,192 और लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए 156 चालान काटे गए। 

होली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाया जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए 170 से ज्यादा यातायात पिकेट बनाए गए थे और जिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। करीब 1,600 कर्मी तो केवल दिल्ली यातायात पुलिस ने तैनात किए थे।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.