BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा से 6000 बिहार के मजदूर शुक्रवार को जाएंगे अपने घर, यह पूरी जानकारी

BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा से 6000 बिहार के मजदूर शुक्रवार को जाएंगे अपने घर, यह पूरी जानकारी

BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा से 6000 बिहार के मजदूर शुक्रवार को जाएंगे अपने घर, यह पूरी जानकारी

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

दादरी और दनकौर रेलवे स्टेशनों से 6 हजार मजदूरों के लिए विशेष ट्रेन जाएंगीgangaदादरी से करीब 3500 और दनकौर से 3000 मजदूरों को बिहार के लिए रवाना किया जाएगाgangaगुरुवार को पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी और ग्रेटर नोएडा के डीसीपी ने स्टेशनों का जायजा लिया

बिहार के प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए प्रशासन की मुहिम रंग लाने लगी है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के दादरी और दनकौर रेलवे स्टेशन से बिहार के लिए ट्रेनें चलेंगी। 11 बजे से 3 बजे के बीच ये ट्रेनें रवाना होंगी। इन ट्रेनों से 6 हजार से अधिक मजूदर अपने घर जाएंगे। लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए मजदूरों को रवाना किया जाएगा।

रेलवे स्टेशन पर मजदूरों को लाने की योजना बनी
जिलाधिकारी सुहास एलवाई, ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार और रेलवे अधिकारियों ने गुरुवार को दादरी रेलवे स्टेशन का दौरा किया। प्रवासी मजदूरों को रेलवे स्टेशन तक लाने के लिए रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये। साथ ही ट्रेन की समय सारिणी से करीब तीन घंटे पहले रेलवे स्टेशन पर मजदूरों को छोड़ने पर चर्चा हुई। स्टेशन अधीक्षक मुनिराज मीणा ने बताया कि बिहार के झपरा, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के लिए शुक्रवार को ट्रेनें जाएंगी। ये ट्रेनें सुबह 11 बजे, 2 बजे और शाम 5 बजे रवाना होंगी। एक कोच में अधिकतम 52 यात्री बैठाने की योजना है। यहां से करीब 3500 मजदूर जाएंगे।

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रह रहे तीन हजार बिहार के प्रवासी मजदूर शुक्रवार को दनकौर रेलवे स्टेशन से अपने घर को जाएंगे। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने उनके जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली है। दनकौर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की दोपहर पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी और दनकौर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। 

दनकौर क्षेत्र के विभिन्न गांव और बिल्डर साइटों पर तीन हजार बिहारी मजदूर लॉकडाउन में फंसे हुए हैं। इन बिहारी मजदूरों को पुलिस ने काफी दिन पहले से ही चिन्हित कर लिया था। अब दनकौर रेलवे स्टेशन से शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे और 3:00 बजे दो ट्रेन बिहार के लिए रवाना होंगी। यह ट्रेन बिहार के अररिया और कटिहार जिले को जाएंगी।

दनकौर और कासना क्षेत्र में रह रहे इन जिलों के सभी मजदूरों को इन दोनों ट्रेन से उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। ग्रेटर नोएडा पुलिस और प्रशासन इन मजदूरों को सूचना देने और उनके जाने की व्यवस्था में जुट गया है। सभी मजदूर दनकौर के यमुना एक्सप्रेस वे के नजदीक सालारपुर अंडरपास पर एकत्र होंगे। वहां से उन्हें बसों के दनकौर रेलवे स्टेशन पहुंचाया जाएगा। 

ऑनलाइन आवेदन करने वाले मजदूरों को ट्रेनों में मिलेगी जगह
इन ट्रेनों से वही मजदूर अपने घर जा सकेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया है। उन मजदूरों को मोबाइल नम्बर पर एक मैसेज भेजा गया है। जिसमें उनकी बुकिंग आईडी है। वह पुलिस को मोबाइल में बुकिंग का मैसेज दिखाकर बसों में सवार होंगे। स्टेशन पहुंचेंगे। उसके बाद ट्रेन में बैठ सकेंगे।

यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंशिंग का ख्याल रखना पड़ेगा
रेल यात्रा के दौरान सभी मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना होगा। रेल मंत्रालय ने भी क्षमता के सापेक्ष आधी सीटों पर बुकिंग की है। जिससे दो लोगों के बीच एक सीट खाली रहेगी। इसका मकसद लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना है। जिससे कोरोनावायरस के संक्रमण का खतरा कम किया जा सके। दूसरी ओर जिला प्रशासन रेल यात्रा शुरू होने से पहले सभी मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जागरूक करेगा। सभी मजदूरों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन मजदूरों को मास्क, पानी की बोतलें और खाना मुहैया करवाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.