NOIDA: 8 वर्षीय बच्चा छत से गिरा बाइक पर लटका

NOIDA: 8 वर्षीय बच्चा छत से गिरा बाइक पर लटका

NOIDA: 8 वर्षीय बच्चा छत से गिरा बाइक पर लटका

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

सेक्टर 66 स्थित ममूरा में एक निर्माणाधीन मकान की छत से नीचे गिरकर 8 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। बच्चा सड़क से गुजर रही बाइक पर गिरा। बच्चे को घायल अवस्था में नजदीक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

फेज-3 थाना प्रभारी ने बताया कि, श्रीपाल अहीरवाल का ममूरा गली नंबर 5 में निर्माणाधीन मकान है। श्रीपाल का 8 वर्षीय बेटा मनीष सोमवार दोपहर को मकान की छत पर खेल रहा था। दोपहर करीब एक बजे वह खेलते हुए मकान की छत से नीचे सड़क से गुजर रही बाइक पर गिर गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर मकान से बाहर आए। इसके बाद बघ्च्चे को पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बच्चे के सिर और पैर में चोट आई है। 

सूचना मिलने के बाद ममूरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि शुक्र है कि बाइक की सीट पर गिरने से बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। फिलहाल बच्चे की हालत में सुधार है। वह जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। 
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.