जेवर एयरपोर्ट : 12 गांवों के 8000 किसान बनेंगे करोड़पति

जेवर एयरपोर्ट : 12 गांवों के 8000 किसान बनेंगे करोड़पति

जेवर एयरपोर्ट : 12 गांवों के 8000 किसान बनेंगे करोड़पति

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Jewar Airport : जेवर में प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के दूसरे चरण के लिए भूमि अधिग्रहण जल्दी शुरू होने वाला है। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Authority) नवंबर में गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजेगा। इस बार जेवर तहसील के 12 गांव का भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। इन गांवों में 8 हजार किसानों का भूमि अधिग्रहण होगा। इन किसानों को 40 लाख रुपये से 10 करोड़ रुपए तक मुआवजा बांटा जाएगा। करीब 5000 किसान करोड़पति बनेंगे।

यमुना प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार बंकापुर, सिवारा, बनवारीवास, किशोरपुर, साबोता, जाफराबाद, रामनेर, थोरा, दयोरार, नीमका खाजपुर, चारोली और जेवर बांगर गांव की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए इन गांवों के करीब 4000 किसानों को यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण 3000 करोड़ रुपए बतौर मुआवजा बंटेगा। दूसरे फेज पर 31,114 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह का कहना है कि दूसरे चरण का भूमि अधिग्रहण जल्दी शुरू किया जाएगा।

एयरपोर्ट के दूसरे चरण पर तीन यात्री रनवे के साथ-साथ एक रनवे कार्गो के लिए बनेगा। टेक्निकल फिजिबिलिटी रिपोर्ट पीडब्ल्यूसी ने दे दी है। रिपोर्ट में कहा है कि एयरपोर्ट के दूसरे चरण का निर्माण साल 2042 में शुरू किया जाना चाहिए। इसके लिए 4751 हेक्टेयर जमीन की जरूरत होगी। जिसका अधिग्रहण करने का काम जल्दी शुरू होने वाला है। परियोजना के दूसरे चरण पर 31,114 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दूसरा चरण चार हिस्सों में पूरा होगा। पहला हिस्सा पूरा करने के लिए 8820 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दूसरे हिस्से में 7121 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। तीसरे हिस्से के लिए 8228 करोड़ और चौथे हिस्से में 6964 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

जेवर एयरपोर्ट से कब कितने यात्री उड़ान भरेंगे

पहले चरण में 2024 में उड़ान शुरू करने का लक्ष्य है। पहले चरण में 15 मिलियन यात्री आएंगे। तीसरा रनवे वर्ष 2042 में शुरू होगा। जिसके बाद यहां से सालाना 44.10 मिलियन यात्री प्रति वर्ष आवागमन करेंगे। चौथा रनवे वर्ष 2049 में शुरू होगा। तब हर साल 51.14 मिलियन यात्री उड़ान भरेंगे।

छह थाने बनाने का प्रस्ताव फिर भेजा गया

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने एयरपोर्ट के लिए अलग पुलिस थाना बनाने का प्रस्ताव शासन को दोबारा भेजा है। पूरे यमुना सिटी में 6 नए थाने बनाए जाएंगे। नियाल ने एयरपोर्ट के लिए सरकार से एक कंपनी पीएसी की मांग भी की है। हालांकि, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में नए थानों का प्रस्ताव इससे पहले शासन को भेजा जा चुका है। अब जब जेवर एयरपोर्ट, फ़िल्म सिटी और तमाम दूसरे बड़े प्रोजेक्ट यहां शुरू होने वाले हैं तो नए थानों का प्रस्ताव फिर से शासन को भेजा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.