जेवर एयरपोर्ट के चारों ओर पर्यावरण सुधरेंगे 9 तालाब, जानिए पूरी खबर

जेवर एयरपोर्ट के चारों ओर पर्यावरण सुधरेंगे 9 तालाब, जानिए पूरी खबर

जेवर एयरपोर्ट के चारों ओर पर्यावरण सुधरेंगे 9 तालाब, जानिए पूरी खबर

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना में आने वाले तालाबों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। परियोजना में 14 तालाब आए हैं। इनको आगामी एक हफ्ते में दूसरी जगह खुदवाया जाएगा। ये तालाब अब पहले की जगह दोगुने होंगे और बदले स्वरूप में होंगे। तालाबों का सौंदर्यीकरण भी होगा। जेवर एयरपोर्ट परियोजना में आने वाले तालाबों को भी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। परियोजना में 14 तालाब आ रहे हैं। ये तालाब 3.85 हेक्टेयर में हैं। ये तालाब दयानतपुर, रोही, पारोही व किशोरपुर में हैं। एयरपोर्ट का काम शुरू होने से पहले इन तालाबों को दूसरी जगह शिफ्ट करना है। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। अब तालाब आकलपुर, फलैदा बांगर व तकीपुर बांगर में खोदे जाएंगे। इनका क्षेत्रफल 6.3370 हेक्टेयर होगा।

जिला प्रशासन ने परियोजना में आने वाले तालाबों के बदले दोगुनी जमीन यमुना प्राधिकरण को सौंप दी है। अब प्राधिकरण इन तालाबों की खुदाई करेगा और सौंदर्यीकरण भी करेगा। तालाबों की खुदाई के अलावा इस तरह से विकसित किया जाएगा ताकि लोग वहां आकर टहल सकें। फल-फूल के पौधों के अलावा फुटपाथ भी बनाया जाएगा। ताकि लोग सुबह-शाम सैर कर सकें। बैठने के लिए बेंच बनाई जाएंगी। छायादार पेड़-पौधे लोगों को गर्मी में भी राहत देंगे।

तालाबों को खोदने व विकसित करने की कार्ययोजना बना ली गई है। 14 तालाबों के बदले यमुना प्राधिकरण 9 तालाब खोदेगा। लेकिन इन 9 तालाबों की जमीन 14 तालाबों से दोगुनी होगी। इन तालाबों के खुदने से जलस्तर में बढ़ोतरी होगी। परंपरागत जल भंडारण बनने से लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। नौ तालाबों से प्रस्तावित दो तालाबों की जमीन का उपयोग रास्ते के रूप में किया जा रहा है। जिला प्रशासन इसका जल्द समाधान निकाला जाएगा।

परियोजना में आने वाले तालाब

  • गांव का नाम         तालाबों की संख्या
  • दयानतपुर             6
  • किशोरपुर              1
  • रोही                      6
  • पारोही                   1
  • कुल जमीन           3.85 हेक्टेयर

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.