Noida - विद्यालयों और महाविद्यालयों में चलाया ABVP सदस्यता अभियान

Noida - विद्यालयों और महाविद्यालयों में चलाया ABVP सदस्यता अभियान

Noida - विद्यालयों और महाविद्यालयों में चलाया ABVP सदस्यता अभियान

|

नोएडा - नोएडा के एबीवीपी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय  इंटर कॉलेज  एवं सर्वोदय विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदस्यता अभियान चलाया। 

एबीवीपी की जिला छात्रा प्रमुख भावना राठौर ने बताया कि कॉलेजों में नए सेशन के एडमिशन हो रहे हैं। इन छात्राओं को परिषद की नीतियों के बारे में बताया जाएगा। वर्तमान में देश कई समस्याओं से जूझ रहा है। अगर युवा पीढ़ी एकजुट होगी तो उन भ्रष्ट नेताओं और अफसरों को सबक सिखाया जा सकेगा जो लोकतंत्र को कमजोर करने में लगे हैं। 

परिषद की जिला सह छात्रा प्रमुख काजल भारद्वाज ने कहा कि सदस्यता अभियान के द्वारा हम ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को एबीवीपी में शामिल करेंगे। परिषद इसके बाद एडमिशन प्रोसेस में हो रही गड़बड़ी के खिलाफ अभियान छेड़ेगी। इस मौके पर सपना चौहान, मनीषा सिंह, काजल, आरती भारद्वाज, जैनी लोरी आदि छात्रा इकाई के कार्यकर्ता मौजूद रहेl

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.