केरल के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का जोरदार स्वागत

केरल के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का जोरदार स्वागत

केरल के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का जोरदार स्वागत

|

GREATER NOIDA : केरल के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में जोरदार स्वागत किया गया। केरल का राज्यपाल बनने के बाद वह पहली बार अपने पैतृक घर बुलंदशहर जा रहे थे। रास्ते में ग्रेटर नोएडा में उनका भव्य स्वागत किया गया। आरिफ मोहम्मद खान का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में शहर के सामाजिक कार्यकर्ता, वकील और शहर के लोग पहुंचे।
 

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अतुल शर्मा ने बताया कि आरिफ मोहम्मद खान मंगलवार की सुबह केरल हाउस दिल्ली पहुंचे थे। वहां से वह बुलंदशहर जा रहे थे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे, परी चौक, सिकंदराबाद होते हुए वह बुलंदशहर गए। लोगों को जानकारी हुई तो वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहर के निवासियों ने ग्रेटर नोएडा में परी चौक पर उनका स्वागत किया। उन्हें लोगों ने फूल मालाएं पहनाईं। बधाई दीं। आरिफ मोहम्मद खान ने सभी लोगों को गले लगाकर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मनोयोग से देश और समाज के लिए काम करते रहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.