सावित्रीबाई फुले बालिका टीम कबड्डी प्रतियोगिता में आई द्वितीय

सावित्रीबाई फुले बालिका टीम कबड्डी प्रतियोगिता में आई द्वितीय

सावित्रीबाई फुले बालिका टीम कबड्डी प्रतियोगिता में आई द्वितीय

|

GREATER NOIDA: नोएडा स्टेडियम में नौ दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में सावित्रीबाई फुले बालिका टीम कबड्डी प्रतियोगिता में आई द्वितीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में जिले के 24 विद्यालयों ने भाग लिया था।

अयोजन समिति के प्रमुख राजन कुमार ने बताया कि नोएडा स्टेडियम में श्रीराम अनुग्रह मैमोरियल बालिका कबड्डी एवं फुटबॉल टूर्नामेंट व श्रीचंद्र नारायण संस्कृत चेतना न्यास के संयुक्त प्रयास से प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई थीं। इन प्रतियोगिताओं में जिले के 24 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई।

सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की टीम ने कबड्डी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी खिलाड़ियों को छह हजार रुपये नकद पुरस्कार और मेडल प्रदान किए गए। अनन्या शर्मा को बेस्ट स्ट्राइकर ट्रॉफी व 25 सौ रुपये के पुरस्कार से नवाजा गया। पूजा को बेस्ट रेडर के लिए ट्रॉफी व 25 सौ रुपये प्रदान किए गए। स्कूल की टीम ने 79 अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता का उच्चतम स्कोर भी अपने नाम किया था।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.