Greater Noida West: 65 साल के बुजुर्ग ने किया सुसाइड, रात में एक बजे बालकॉनी से कूद गए

Greater Noida West: 65 साल के बुजुर्ग ने किया सुसाइड, रात में एक बजे बालकॉनी से कूद गए

Greater Noida West: 65 साल के बुजुर्ग ने किया सुसाइड, रात में एक बजे बालकॉनी से कूद गए

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। शनिवार की आधी रात एक बुजुर्ग ने अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनकी उम्र करीब 65 वर्ष थी और वह पूरे परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हाउसिंग सोसाइटी में रह रहे थे। परिवार में दो बेटे, बहुएं और पोते-पोती हैं। अभी कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट कि साया जिओन हाउसिंग सोसायटी में शनिवार की रात यह हादसा हुआ है। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि परिवार के लोगों को हादसे के बारे में जानकारी ही नहीं हुई। दरअसल, बुजुर्ग ने बीती रात करीब एक-डेढ़ बजे अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। परिवार सोता रहा। जब परिवार के सदस्य रविवार की सुबह जगे तो घर में अपने पिता को नहीं पाया। उन्होंने तलाश शुरू की तो वह टावर के नीचे पड़े हुए दिखाई दिए। लॉकडाउन के कारण सुबह लोग वॉकिंग करने नहीं निकलते हैं। इस कारण कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पूरी हाउसिंग सोसाइटी में कोहराम मच गया है। लोगों ने बताया कि बुजुर्ग शायद अवसाद से ग्रसित थे। वह गुमसुम रहते थे और ज्यादा किसी से बात नहीं करते थे। हालांकि, परिवार में दो बेटे हैं। बहू और पोते-पोती भी हैं। दूसरी ओर इस बारे में बिसरख कोतवाली पुलिस से बात की गई। पुलिस का कहना है कि उनको अभी हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.