ग्रेटर नोएडा में लॉकडाउन के दौरान खेत में चल रही थी शराब बनाने की फैक्ट्री, ऑन डिमांड सप्लाई

ग्रेटर नोएडा में लॉकडाउन के दौरान खेत में चल रही थी शराब बनाने की फैक्ट्री, ऑन डिमांड सप्लाई

ग्रेटर नोएडा में लॉकडाउन के दौरान खेत में चल रही थी शराब बनाने की फैक्ट्री, ऑन डिमांड सप्लाई

Tricity Today | A brewery factory was running in the farm during lockdown in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में पुलिस ने अवैध शराब बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहां लॉकडाउन के दौरान लोगों को ऊंची कीमतों पर शराब की सप्लाई करने के लिए यह फैक्ट्री चलाई जा रही थी। पुलिस ने शनिवार को छापा मारा और पूरी फैक्ट्री को तहस-नहस कर दिया है। मौके पर काम कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। फैक्ट्री से भारी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा सामान बरामद किया गया है।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी आरके सिंह ने बताया कि शनिवार को थाना रबूपुरा पुलिस ने एक संयुक्त टीम बनाकर थानाक्षेत्र के ग्राम चंडीगड़ में रेड की गई। वहां पर चल रही 3 भट्टियों और 2000 लीटर लहन को नष्ट किया गया है। 90 लीटर कच्ची शराब और 100 किलोग्राम गुड़, प्लास्टिक के 4 ड्रम, 3 बड़े पतीले एल्युमिनियम, 5 लोहे के ड्रम छोटे, 2 लोहे के तसले, 4 किलोग्राम यूरिया बरामद किया है। मौके से दो लोगों को गिफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 62/2020 धारा 60, 62 एक्साइज एक्ट और 272 IPC के थर पंजीकृत करके गिरफ्तारी की गई है।

 गिरफ्तार किए गए लोग नानक सिंह पुत्र बुडा सिंह और रिंकू पुत्र नानक सिंह निवासी ग्राम चंडीगड़ हैं। अभी तीन अज्ञात लोग फरार हैं। पुलिस उनकी पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि ये लोग लॉकडाउन का फायदा उठा रहे थे। ऑन डिमांड दो गुने रेट पर सप्लाई कर रहे थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.