नोएडा में पुलिस पर गोली चलाकर बदमाश फरार, दूसरा गिरफ्तार

नोएडा में पुलिस पर गोली चलाकर बदमाश फरार, दूसरा गिरफ्तार

नोएडा में पुलिस पर गोली चलाकर बदमाश फरार, दूसरा गिरफ्तार

Tricity Today | नोएडा में पुलिस पर गोली चलाकर बदमाश फरार, दूसरा गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार रात को सेक्टर-119 स्थित एल्डिको अपार्टमेंट के पास मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को पकड़ा है, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस पर फायरिंग करके फरार हो गया। गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फेज तीन थाना पुलिस रात करीब साढ़े सात बजे क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच जोडिएक सोसाइटी से एफएनजी रोड की तरफ दो युवक बिना नंबर की बाइक पर जाते हुए नजर आए। पुलिस ने उनका पीछा कर सेक्टर 119 स्थित एल्डिको अपार्टमेंट के पास रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुके। दोनों बदमाश सर्विस रोड से भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी पहचान मूल रूप से शाहजहांपुर हाल विजय नगर निवासी सादिक के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपी से एक बाइक, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी नोएडा में 12 से ज्यादा लूट कर चुका है। उसके साथी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.