ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी कैसे बनेगी और कितना खर्च आएगा, इस पर सोमवार को होगा बड़ा फैसला

ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी कैसे बनेगी और कितना खर्च आएगा, इस पर सोमवार को होगा बड़ा फैसला

ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी कैसे बनेगी और कितना खर्च आएगा, इस पर सोमवार को होगा बड़ा फैसला

Tricity Today | Greater Noida Film City

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर-21 में बनने वाली फिल्म सिटी कैसी होगी? इस पर कितना पैसा खर्च किया जाएगा? क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? यह सबकुछ डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) से पता चलेगा। डीपीआर बनाने के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को टेंडर प्रक्रिया में शामिल कंपनियों ने अपना तकनीकी प्रस्तुतीकरण दिया है। प्राधिकरण के अफसरों ने कंपनी के प्रतिनिधियों से सवाल जवाब भी किए। अब सोमवार को डीपीआर बनाने वाली कंपनी का चयन हो जाएगा।

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में फिल्म सिटी बसाने की तैयारी है। यहां 1,000 एकड़ में फिल्म सिटी बसाई जाएगी। इसमें 780 एकड़ जमीन औद्योगिक उपयोग की और 220 एकड़ जमीन व्यवसायिक उपयोग के लिए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस प्रोजेक्ट को लेकर संजीदा है और खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। फिल्म सिटी की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की जिम्मेदारी शासन की ओर से यमुना प्राधिकरण को दी गई है। यमुना प्राधिकरण डीपीआर बनाने के लिए कंपनी का चयन करेगा। इसके लिए चयन प्रक्रिया चल रही है।

यमुना प्राधिकरण कार्यालय में शुक्रवार को तकनीकी निविदा खोली गई। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया में शामिल कंपनियों ने अपना तकनीकी प्रस्तुतीकरण दिया। प्रदूषण की टीम ने उनके प्रस्तुतीकरण को देखा और उनसे सवाल-जवाब भी किए। उन्होंने बताया कि डीपीआर बनाने वाली कंपनी की चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सोमवार को कंपनी का चयन हो जाएगा। इसके बाद अगले 2 महीने में डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगी। डीपीआर बनाते समय विश्व भर की तमाम फिल्म सिटी का अध्ययन भी कराया जाएगा ताकि यहां पर आधुनिक फिल्म सिटी बनाई जा सके।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.