गाजियाबाद में फ्रांस से लौटा डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित मिला, जिला अस्पताल पहुंचते ही काट दिया हंगामा

गाजियाबाद में फ्रांस से लौटा डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित मिला, जिला अस्पताल पहुंचते ही काट दिया हंगामा

गाजियाबाद में फ्रांस से लौटा डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित मिला, जिला अस्पताल पहुंचते ही काट दिया हंगामा

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गाजियाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमण का और मामला सामने आया है। जिसके बाद अब गाजियाबाद में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कोराना वायरस के संक्रमण की पुष्टि कर दी है। यह व्यक्ति कुछ दिन पहले ही फ्रांस से लौटकर आया था और पेशे से खुद भी डॉक्टर हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें जिला अस्पताल ले गई। उन्होंने एमएमजी अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया।

जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति एक डॉक्टर है। जो मूल रूप से गाजियाबाद में कौशाम्बी के रहने वाले हैं। गाजियाबाद के  एमएमजी अस्पताल के सीएमएस रविंद्र राणा ने बताया कि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते हैं। रेपिड रेस्पांस टीम के डॉक्टर रविवार की रात ही आइसोलेशन वार्ड में ले आए हैं। देर रात को सीएमओ के निर्देश पर पॉजिटिव मरीज को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।

गाजियाबाद के सीएमओ एनके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगर निगम की टीम मिलकर अब पूरे कौशाम्बी इलाके को सैनिटाइज करेंगे। बताया गया है कि डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग की टीम एमएमजी अस्पताल में भर्ती करने के लिए लाई थी, लेकिन यहां पर डॉक्टर ने हंगामा कर दिया। केवल दस मिनट बाद ही इस मरीज को रेफर कर दिया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.