Noida: गर्ल्स पीजी हाउस में लगी भीषण आग

Noida: गर्ल्स पीजी हाउस में लगी भीषण आग

Noida: गर्ल्स पीजी हाउस में लगी भीषण आग

Tricity Today | A girls PG house caught fire in Noida

नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के सेक्टर-55 में एक घर में भीषण आग लगी है। तीन मंजिला इस मकान में तीनों मंजिलों पर आग लगी नजर आ रही है। जानकारी मिली है कि इस घर में गर्ल्स पीजी हाउस चल रहा है। पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को कॉल करके सूचना दी है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है। आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-55 के ई-ब्लॉक में एक घर में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। इस घर की तीनों मंजिल में गर्ल्स पीजी हाउस चलाया जा रहा है। आग लगने के कारणों की अभी जानकारी नहीं है। हालांकि, बताया गया है कि लिफ्ट में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। देर रात हुई इस भीषण घटना में घर से आग की बड़ी-बड़ी लपटें निकल रही हैं। जिससे आस-पड़ोस के लोगों में भी दहशत का माहौल है। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ऑफिस की मीडिया सेल ने बताया कि स्थानीय पुलिस को भी मौके पर भेजा गया है। आग लगने के कारणों की भी जानकारी नहीं मिली है। कोई हताहत नहीं हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.