Greater Noida : मकान में लगी भीषण आग, बेटी के दहेज का सामान जलकर राख

Greater Noida : मकान में लगी भीषण आग, बेटी के दहेज का सामान जलकर राख

Greater Noida : मकान में लगी भीषण आग, बेटी के दहेज का सामान जलकर राख

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

दादरी कोतवाली क्षेत्र में स्थित मोहल्ला नई आबादी के किदवई नगर में बुद्धवार की रात में एक मकान में बिजली का शार्ट सर्किट होनेे पर आग लग गई। आग से एक लाख 16 हजार की नगदी, बेटी के दहेज का सामान और अन्य कीमती सामान जल गया है। एक व्यक्ति ने कमरे से भाग कर जान बचाई। आसपास के लोगो ने आग को बुझाने में सहयोग किया।

किदवई नगर निवासी अलाउददीन परिवार के साथ रहता है। लॉकडाउन में बेटी का निकाह किया था। निकाह होने के बाद बेटी का सामान अभी अलाउददीन के घर पर ही था। बुद्धवार की रात में अलाउददीन कमरे में सोया था। अन्य परिजन बाहर सोये थे। 

रात में करीब दो बजे अचानक कमरा में बिजली का शार्ट सर्किट होने पर आग लगने लगी है। आग लगने पर कमरा गरम होने से अलाउददीन की नींद खुल गई। जिससे वह आग का धुंआ देख बाहर की तरफ भागा। इसी दौरान कमरे में आग की लपटें निकल पडी। कमरे से भागकर उन्होने जान बचाई। 

उसके बाद अपने अपने घरो से बाल्टी में पानी लेकर आग को बुझाना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जब तक घर में रखा सामान और बेटी की शादी का सामान, एक लाख 16 हजार की नगदी जलकर राख हो गई। आसपास के लोगो ने आग को बुझाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.