नोएडा से बड़ी खबर, पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

नोएडा से बड़ी खबर, पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

नोएडा से बड़ी खबर, पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

शहर की सेक्टर-20 थाना पुलिस ने वीजा शर्तों के उल्लंघन के आरोप में एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस को शनिवार दोपहर को सूचना मिली कि एक पाकिस्तानी महिला बस से दिल्ली से उत्तर प्रदेश की सीमा में आयी है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला नौशीननाज पत्नी मोहम्मद जावेद को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो, पता चला कि वह मूल रूप से पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है। अधिकारी ने बताया कि महिला ने 2005 में एक भारतीय नागरिक से निकाह किया, इसके आधार पर भारत सरकार ने उसे अपने पति के साथ सिर्फ दिल्ली में रहने का वीजा जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला को वीजा शर्तों का उल्लंघन करके उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

आपको बता दें कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर गौतमबुद्ध नगर जिले को अति संवेदनशील क्षेत्र की श्रेणी में रखा गया है। दरअसल, पिछले वर्षों के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत आसपास के इलाकों से माओवादी, दूसरे संगठनों से जुड़े आतंकवादी और पाकिस्तानी स्लीपर सेल गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर पुलिस को हमेशा हाई अलर्ट पर रखा जाता है। पिछले दिनों स्वतंत्रता दिवस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस को अतिरिक्त चौकसी बरतने का आदेश दिया था। इसी सिलसिले में पुलिस निरंतर रूप से छानबीन और तलाशी अभियान चलाती रहती है।

नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) अभी भी भीमा कोरेगांव प्रकरण में जांच कर रही है। जिसका एक अभियुक्त नोएडा से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में भी कई प्रतिबंधित संगठनों की गतिविधियां नोएडा में मिली थीं। पिछले एक साल के दौरान एनआईए ने करीब आधा दर्जन बार नोएडा शहर में इस मामले को लेकर छानबीन की है। करीब 2 साल पहले नोएडा से एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी गिरफ्तार किया गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.