गैंगस्टर विकास दुबे का ताजा वीडियो सामने आया, फरीदाबाद के बीकानेरवाला में लंच करने गया था, देखिए

गैंगस्टर विकास दुबे का ताजा वीडियो सामने आया, फरीदाबाद के बीकानेरवाला में लंच करने गया था, देखिए

गैंगस्टर विकास दुबे का ताजा वीडियो सामने आया, फरीदाबाद के बीकानेरवाला में लंच करने गया था, देखिए

Tricity Today | गैंगस्टर विकास दुबे का ताजा वीडियो सामने आया

कानपुर कांड के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे का एक ताजा वीडियो सामने आया है। यह वीडियो फरीदाबाद से मिला है। विकास दुबे यहां बीकानेरवाला में लांच करने गया था। पुलिस को जानकारी मिली और आनन-फानन में छापा मारा गया। लेकिन वह तब तक वहां से खाना खाकर निकल गया। पुलिस ने बीकानेरवाला के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमेरों की सीसीटीवी फुटेज मांगी गई हैं। 

विकास दुबे और यूपी पुलिस के बीच भागमभाग चल रही है। अब उसकी सबसे ताज़ा तस्वीर और वीडियो सामने आई हैं। अब फ़रीदाबाद के बीकानेरवाला में लंच के लिए विकास दुबे पहुंचा था। वह थोड़ा लंगड़ा कर चल रहा है। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार की सुबह उसके ऊपर 2.5 लाख की जगह 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित कर दिया था।

विकास दुबे पर 5 लाख का इनाम घोषित
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करके फरार हुआ विकास दुबे अब उत्तर प्रदेश का नंबर वन मोस्ट वांटेड है। बुधवार की सुबह विकास दुबे के सिर पर उत्तर प्रदेश सरकार 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इससे पहले विकास दुबे पर 50 हजार, फिर एक लाख रुपये और दो दिन पहले ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी की सिफारिश पर शासन ने इनाम की धनराशि बढ़ाकर पांच लाख रुपए कर दी है। मतलब अब विकास दुबे को जिंदा या मुर्दा लाकर देने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यूपी सरकार ने अभियुक्त विकास दुबे के खिलाफ ₹500000 का इनाम घोषित कर दिया है। विकास दुबे कानपुर में डीएसपी देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद फरार चल रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस उसे तलाश कर रही है। विकास दुबे को गिरफ्तार करवाने वाले या उसे दंडित करवाने वाले को सरकार ₹500000 का पुरस्कार देगी।

भतीजे और करीबी के साथ एनकाउंटर, भतीजा मारा गया
बुधवार की सुबह यूपी एसटीएफ की विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे से मुठभेड़ हुई है। जिसमें अमर दुबे मारा गया है। दूसरी और कानपुर में पुलिस के साथ विकास दुबे के साथी के साथ मुठभेड़ हुई। उसे गोली लगी है। विकास दुबे के घायल साथी को हैलट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.