ग्रेटर नोएडा वेस्ट से बीमार बेटी को देखने नोएडा कैलाश जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से बीमार बेटी को देखने नोएडा कैलाश जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से बीमार बेटी को देखने नोएडा कैलाश जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

-नोएडा में पृथला गोल चक्कर पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्करganga-बेटी कैलाश अस्पताल में भर्ती है, एमपी से आए थे पिता

नोएडा में गुरुवार को बड़ी ही दुखद घटना हुई है। सड़क हादसे में एक पिता की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी अस्पताल में जूझ रही है। लॉकडाउन के बीच किसी तरह मध्य प्रदेश से अपनी बीमार बेटी को देखने आए पिता हादसे का शिकार हो गए।

गुरुवार की दोपहर नोएडा सेक्टर-122 पृथला गोल चक्कर पर सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे के कुछ देर बाद बाइक सवार की मौत हो गई। फेस-3 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

मूल रूप से मध्य प्रदेश के रतलाम के निवासी नरेंद्र सिंह चौहान एलआईसी एजेंट हैं। उनकी बेटी कीर्ति दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हैं। वह फिलहाल एक निजी कंपनी में काम कर रही हैं। वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी एग्जॉटिका सोसाइटी में रहती हैं। करीब 15 दिन पहले कीर्ति की अचानक तबीयत खराब हो गई। 

कीर्ति को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लगातार बिगड़ती हालत की जानकारी मिली तो नरेंद्र बुधवार को नोएडा आए थे। वह गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे ग्रेटर नोएडा वेस्ट से बाइक पर सवार होकर अपनी बेटी को देखने के लिए कैलाश अस्पताल जा रहे थे। 

नरेंद्र सिंह चौहान जब वह पृथला गोल चक्कर पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से नरेंद्र को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

फेस-3 थाना के एसएचओ ने बताया कि आरोपी चालक का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.