जीबीयू में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी एक महीने बाद गिरफ़्तार

जीबीयू में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी एक महीने बाद गिरफ़्तार

जीबीयू में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी एक महीने बाद गिरफ़्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा की गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी कैम्पस में कार्यरत एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में फ़रार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। आरोपी ने क़रीब एक महीने पहले यूनिवर्सिटी में महिला से छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

ईकोटेक एक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि क़रीब एक महीने पहले जीबीयू कैम्पस में कार्यरत एक महिला ने छेड़छाड़ और धमकी देने का मुक़दमा दर्ज करवाया था। आरोपी युवक कैम्पस में मदर डेयरी पर काम करता था। घटना के बाद आरोपी फ़रार हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद आरोपी अमन उर्फ़ मुरसलीन को गिरफ़्तार किया है। 

गिरफ़्तार आरोपी मुज़फ़्फ़रनगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.