ग्रेटर नोएडा BREAKING: अमेरिका में चार करोड़ की स्कॉलरशिप पर पढ़ रही छात्रा की हादसे में मौत

ग्रेटर नोएडा BREAKING: अमेरिका में चार करोड़ की स्कॉलरशिप पर पढ़ रही छात्रा की हादसे में मौत

ग्रेटर नोएडा BREAKING: अमेरिका में चार करोड़ की स्कॉलरशिप पर पढ़ रही छात्रा की हादसे में मौत

Google Image | सुदीक्षा भाटी

ग्रेटर नोएडा से बेहद दुखद घटना सामने आ रही है। यहां की एक होनहार छात्रा दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से हादसे का शिकार हो गई। छात्रा की मौत हो गई है ल। इस छात्रा को चार करोड रुपए की स्कॉलरशिप मिली थी। जिस पर वह अमेरिका की बॉब्सन कॉलेज में पढ़ रही थी। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते छात्रा मार्च के महीने में अमेरिका से वापस लौट आई थी।

ग्रेटर नोएडा में दादरी तहसील के गांव डेरी स्कनर की रहने वाले छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। छात्रा अपने चाचा के साथ स्कूटी से सिंकद्रबाद (बुलन्दशहर) जा रहा थी। इसी दौरान औरंगाबाद गांव के पास बुलेट बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। छात्रा अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी। जिसके लिए अमेरिका ने उसे करीब चार करोड़ रुपये की स्काॅलरशिप दी थी।

डेरी स्किनर गांव के रहने वाले जितेंद्र भाटी की बेटी सुदीक्षा भाटी ने एचसीएल फाउंडेशन के स्कूल विद्या ज्ञान से पढ़ाई की थी। वर्ष 2018 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सुदीक्षा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। अच्छे अंक आने के बाद सुदीक्षा को अमेरिका के बाॅबसन कॉलेज में दाखिला मिल गया। जिसके बाद उसे 3.83 करोड़ रुपये की स्काॅलरशिप दी गई थी। जून माह में वह कोरोना संक्रमण में लाॅकडाउन के कारण गांव आई हुई थी। आगामी 20 अगस्त को उसे वापस अमेरिका लौटना था। सोमवार को उसकी मौत हो गई है।

चाचा के साथ मामा के घर जा रही थी
परिजनों ने बताया कि सोमवार को वह अपने चाचा के साथ स्कूटी से सिंकद्राबाद मामा के यहां जा रहा थी। औरंगाबाद गांव के पास एक बुलेट बाइक सवार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सुदीक्षा के गांव में मातम छाया हुआ है।

सुदीक्षा भाटी ने वर्ष 2018 में 12वीं सीबीएसई परीक्षा टॉप की थी। इसके बाद सुदीक्षा को अमेरिका की बॉबसन कॉलेज से फुल टाइम स्कॉलरशिप मिली। सुदीक्षा को 3.83 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली थी। वह अमेरिकी से आंत्रेप्रेन्यॉरशिप में ग्रैजुएशन कर रही थीं।

सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में  98 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था। सिकंदराबाद के दुल्हेरा गांव के विद्या ज्ञान स्कूल की छात्रा सुदीक्षा भाटी ने 12वीं कक्षा में अंग्रेजी विषय में 95, इतिहास में 100, राजनीति विज्ञान में 96, भूगोल में 99, अर्थशास्त्र में 100 अंक हासिल किए थे। 

सुदीक्षा का चयन साल 2011 में विद्याज्ञान लीडरशिप एकेडमी स्कूल में हुआ। वहीं से उनकी जिंदगी में बदलाव आया था। अब सुदीक्षा बॉबसन कॉलेज से आंत्रेप्रेन्यॉरशिप में ग्रैजुएशन कर रही थीं। सुदीक्षा भाटी बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज थीं। आपको बता दें कि स्कूल की ओर से स्कॉलरशिप के लिए अमेरिका में आवेदन किया था। सुदीक्षा का कहना था कि उसका सपना सच हो गया। सुदीक्षा अगस्त 2018 में अमेरिका गई थीं। 

सुदीक्षा की कामयाबी इसलिए और ज्यादा बड़ी थी क्योंकि वह एक गरीब परिवार से आई थीं। उनके पिता चाय बेचने का काम करते हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी इस बात को सुदीक्षा की पढ़ाई के आड़े नहीं आने दिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.