Noida: गर्लफ्रेंड के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बॉयफ्रेंड परिवार समेत क्वारंटाइन

Noida: गर्लफ्रेंड के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बॉयफ्रेंड परिवार समेत क्वारंटाइन

Noida: गर्लफ्रेंड के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बॉयफ्रेंड परिवार समेत क्वारंटाइन

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़की के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके टीनएजर बॉयफ्रेंड और उसके परिवार को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटाइन किया है। ग्रीलफ्रेंड के संपर्क में आने के चलते लड़के में संक्रमण का खतरा है। वहीं, लड़के से उसके पूरे परिवार पर आफत आई है। सभी को क्वारंटाइन किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बीते हफ्ते लड़की को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लड़की को खांसी और बुखार की शिकायत थी। डॉक्टरों ने लड़की में कोरोना के लक्षण देखे और लड़की का COVID-19 का टेस्ट करवाया। जिसमें उसकी पॉजिटिव पाई गई।

इसके बाद हड़कम्प मच गया। लड़की को ग्रेटर नोएडा के GIMS में भर्ती कराया गया और लड़की के परिजनों को क्वारंटाइन किया गया। लड़की से डॉक्टरों ने पूछताछ की। उससे पूछा गया कि वह किस-किस से मिली है। उसने अपने एक दोस्त का जिक्र किया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने  उसके दोस्त और उसके पूरे परिवार को क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि दोनों शहर के एक स्कूल में साथ-साथ पढ़ते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.