Greater Noida: एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई हादसे में एक महिला की मौत, 4 लोग घायल

Greater Noida: एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई हादसे में एक महिला की मौत, 4 लोग घायल

Greater Noida: एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई हादसे में एक महिला की मौत, 4 लोग घायल

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर रविवार तड़के हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। कार सवार ड्राइवर को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई थी। हादसे का शिकार हुए लोग कार में सवार होकर बिहार से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले एक महिला समेत पांच लोग किसी काम से दिल्ली जा रहे थे। नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर 144 के समीप इनकी तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। हादसे में कार में सवार एक महिला रूबी की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया हादसे में घायल सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर है। इन लोगों को हल्की फुल्की चोट आई थी। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.