ग्रेटर नोएडा में रहने वाली महिला से दिल्ली में गैंगरेप

ग्रेटर नोएडा में रहने वाली महिला से दिल्ली में गैंगरेप

ग्रेटर नोएडा में रहने वाली महिला से दिल्ली में गैंगरेप

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के एक गांव में किराए के मकान में रहने वाली महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला का एक जानकार उसे अपने एक साथी के साथ दिल्ली ले गया। जहाँ आरोपियों ने महिला से गैंगरेप किया। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर करवाई की जाएगी। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से कानपुर की रहने वाली एक महिला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रहती है। 

पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह महिला का एक मित्र उसे कार में बैठा कर अपने एक साथी के साथ दिल्ली के सराय काले खां अपने एक दोस्त के कमरे पर ले गया। यहां तीनो ने महिला के साथ गैंगरेप किया। जिसके बाद शनिवार की देर शाम आरोपी पीड़िता को वापस गांव ले आए। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि महिला बार-बार बयान बदल रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.