यूपी पुलिस की भर्ती के लिए सड़क पर दौड़ रहे युवक की गोली मारकर हत्या

यूपी पुलिस की भर्ती के लिए सड़क पर दौड़ रहे युवक की गोली मारकर हत्या

यूपी पुलिस की भर्ती के लिए सड़क पर दौड़ रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Tricity Today | यूपी पुलिस की भर्ती के लिए सड़क पर दौड़ रहे युवक की गोली मारकर हत्या

एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मेरठ में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती के लिए गांव के बाहर सड़क पर दौड़ लगा रहा था। युवक को सिर में गोली मारी गई है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची है वह छानबीन में जुट गई है।

मेरठ से मिली जानकारी के मुताबिक सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल गांव में एक 25 वर्षीय युवक विशाल की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। वह गांव के बाहर शामली-पानीपत मार्ग पर दौड़ लगा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक तभी तीन-चार लोग आए और उन्होंने विशाल के सर से सटाकर फायर किया। गोली लगने के कारण विशाल सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

वारदात के बारे में उसके साथ दौड़ लगा रहे अन्य युवकों ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन की। हत्यारों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में नाकाबंदी भी की गई है। मेरठ के एसपी देहात और डिप्टी एसपी भी मौका ए वारदात पर पहुंचे हैं। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। रंजिश या दूसरे कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि करनावल गांव के गेट पर यह वारदात हुई है। वारदात के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को समझा कर वापस भेजा गया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। परिवार के लोगों से भी जानकारी मांगी गई है। परिजनों ने अभी तक लिखित में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस एफआईआर दर्ज करने के लिए परिवार की ओर से शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.